हनुमान चालीसा हिंदी में पढ़े - Hanuman Chalisa in Hindi
हनुमान चालीसा हिंदी में पढ़े - Hanuman Chalisa in Hindi |
जय श्री राम जी। जय हनुमान जी। यह लेख श्री राम जी और हनुमान जी के चरणों में समर्पित है।
हनुमान चालीसा हिंदी में पढ़े और PDF डाउनलोड करे। इस लेख में आप हनुमान चालीसा का सम्पूर्ण स्वरुप हिंदी में सभी दोहो और चौपाइयों के साथ पढ़ सकते है। इस लेख के माध्यम से आप हनुमान चालीसा के हाई डेफिनेशन फोटोज चित्र और हनुमान चालीसा का PDF संस्करण डाउनलोड कर सकते है। मेने हनुमान चालीसा के PDF और HD फोटो संस्करण को कलात्मक व् आध्यात्मिक रूप देने का प्रयास किया है। आप इन्हे डाउनलोड कर व्यक्तिगत प्रयोग में लेन के लिए स्वतंत्र है। श्री राम जी और हनुमान जी की भक्ति का आशीर्वाद सभी भक्तो को मिले।
श्री हनुमान चालीसा को लिखना का श्रेय श्री तुलसीदास जी को जाता है। हनुमान जी के भक्त ही जानते है, हनुमान चालीसा के पड़ने और सुनाने मात्रा से सभी कष्टों से उनको मुक्ति मिलती है। और श्री राम भक्त हनुमान जी की भक्ति का आशीर्वाद मिलता है। कहते है हनुमान जी का प्रत्येक मंगलवार 7 बार पाठ करने से हनुमान जी की कृपा मिलती है। और जीवन में चल रहे कष्टों से मुक्ति मिलती है।
हनुमान चालीसा हिंदी में। Hanuman Chalisa In Hindi Lyrics
दोहा।। श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि।। बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार। बल बुधि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार।। चोपाई।। जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर।। रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।। महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी।। कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा।। हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। कांधे मूंज जनेऊ साजै।। संकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग बन्दन।। विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर।। प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया।। सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा।। भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे।। लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।। रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।। सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।। सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा।। जम कुबेर दिगपाल जहां ते। कबि कोबिद कहि सके कहां ते।। तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा।। तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना। लंकेस्वर भए सब जग जाना।। जुग सहस्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू।। प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।। दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।। राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे।। सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डर ना।। आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हांक तें कांपै।। भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै।। नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।। संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।। सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा।। और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै।। चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा।। साधु-संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे।। अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता।। राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा।। तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम-जनम के दुख बिसरावै।। अन्तकाल रघुबर पुर जाई। जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।। और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेई सर्व सुख करई।। संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।। जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।। जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई।। जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा।। तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।। दोहा।। पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।
हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa HD Photo
मेने अपने सभी पाठको के लिए हनुमान चालीसा के सभी दोहो और चौपाइयों का पीडीऍफ़ संस्करण हनुमान चालीसा की व्हाट्सप्प स्टेटस की फोटो के साथ तैयार किया है। जिन्हे आप निचे दिए गए डाउनलोड बटन के द्वारा डाउनलोड कर सकते है।
![]() |
हनुमान चालीसा हिंदी में डाउनलोड करे Download Hanuman Chalisa in Hindi |
हनुमान चालीसा के एक एक अक्षर को पढ़ने से हनुमान जी की भक्ति का रस प्राप्त होता है। आपने भी हनुमान चालीसा को इस लेख में पढ़ा। आप हनुमान चालीसा हिंदी भाषा में फोटो-चित्र के रूप में भी डाउनलोड कर सकते है। निचे दिए गए लिंक से आप हनुमान चालीसा हिंदी की HD फोटो डाउनलोड कर सकते है।
![]() |
हनुमान चालीसा हिंदी में डाउनलोड करे Download Hanuman Chalisa in Hindi |
हनुमान चालीसा PDF हिंदी में। Hanuman Chalisa Pdf in Hindi
हनुमान जी की कृपा सभी भक्तो पर बानी रहे। यदि आप हनुमान चालीसा का हिंदी PDF भी पड़ना चाहते है। तो आप हनुमान चालीसा हिंदी PDF यही से डाउनलोड कर सकते है। और इसे अपने कंप्यूटर और मोबाइल में सहज के रख सकते है। यदि आपको मेरा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है।
हनुमान चालीसा की हिंदी PDF को निचे दिए लिंक से डाउनलोड करे।
![]() |
हनुमान चालीसा PDF हिंदी में डाउनलोड करे। Download Hanuman Chalisa PDF in Hindi |
मेरे शब्द: सभी पाठको के राम राम। श्री हनुमान चालीसा को उसके सच्चे स्वरुप में दुबारा इस लेख में प्रस्तुत करने का प्रयास मेने किया है। यदि किसी पाठक को कोई त्रुटि या शब्दों में कोई त्रुटि का आभास हो तो आप हमें socialstatusdp@gmail.com पर ईमेल द्वारा लिख सकते है। साथ ही आप कमेंट करके भी मुझे सूचित कर सकते है। में बताई गई त्रुटि में जल्द से जल्द सुधार करूँगा। साथ ही आप मुझे इस आर्टिकल के ऊपर अपना फीडबैक भी लिख सकते है।
Disclaimer: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।